मानव सेवा समिति “रक्त केंद्र” के 30 वर्ष सेवा के पूर्ण

रतलाम। मानव सेवा समिति रक्त केंद्र की स्थापना दिवस को 30 वर्ष पूर्ण हो गए समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो, सदस्यों, डॉक्टर्स एवं स्टाफ द्वारा कालिका माता मंदिर पहुंच कर सेवा कार्यों के विस्तार के लिए माता का आशीर्वाद लिया।
मानव सेवा समिति पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1996 में लाइसेंस ब्लड बैंक की स्थापना शुरू की गई जिसमें समय-समय पर आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए आवश्यकता अनुसार संसाधनों को खरीदने के लिए समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के साथ समस्त पदाधिकारी रक्त केंद्र को और अधिक जन सुविधाओं एवं रक्तदाताओं की सुविधा के लिए करते रहे हैं इसी क्रम में मानव सेवा समिति द्वारा 10 वर्ष पूर्व फिजियोथैरेपी सेंटर का भी शुभारंभ किया गया था| वह भी आज अनेक नई आधुनिक मशीनों के साथ मरीजों की सेवा में उपयोग में लाई जा रही है। जिसका लाभ अनेक मरीजों को मिल रहा है।
मानव सेवा समिति के पदाधिकारी ज्ञानमल सिंगावत, मोहनलाल मुरलीवाला, नजीर भाई शेरनी, जिनदास लूनिया, राजकुमार सुराणा, सुरेंद्र सुरेका ,अनिल पीपाड़ा, विवेक बक्शी, हेमंत कुमार मेहता, महावीर चोरडिया, राजेश सोमानी, गोपाल कृष्ण सोडाणी, सत्यनारायण जोशी एडवोकेट, कांतिलाल वशिष्ठ ,गुमानमल नाहर, निर्मल कुमार कटारिया, रविंद्र कुमार बख्शी, विश्वराज मूणत, गोविंद काकानी एवं शेष सभी सदस्य अपनी सेवाएं अनेक वर्षों से देते आ रहे हैं| इस खुशी के अवसर पर पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ डॉ इंदरमल मेहता, डॉक्टर कनुप्रिया, सुरेंद्र जैन एवं स्टाफ को मिठाई वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त की। सचिव विवेक बख्शी ने सभी दानदाताओ, रक्तदाताओं एवं समिति सदस्यों का सरहानीय सहयोग के लिए हृदय से आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound