


रतलाम 26 अप्रैल। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले आठवें वेतन आयोग में कार्यरत रेल कर्मियों के लिए तो मांग रखी जाती है लेकिन पेंशनर और फैमिली पेंशनरों के लिए भी जेसीएम के माध्यम से कामरेड शिवगोपाल मिश्रा के नेतृत्व में मेमोरेंडम आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष को दिया गया है,उपरोक्त जानकारीऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वेस्टर्न रेलवे ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन के महामंत्री कामरेड जे आर भोसले ने रतलाम प्रवास के दौरान दोरान दो बत्ती स्थित एक निजी होटल में रतलाम मंडल के पेंशनरों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।आपने कहा कि हमारी मांग है कि वर्तमान 50%पेंशन को 67% किया जाए तथा फैमिली पेंशन 30% को 50% किया जाए,वही फिक्स मेडिकल अलाउंस 1000/ से बढ़ाकर 7000/ किया जाए तथा एक ऐसा अस्पताल प्रत्येक मंडल पर निर्धारित किया जाए जहां उम्मीद कार्ड से रेलकर्मी चिकित्सा लाभ ले सके।आपने कहा कि हमने .65, 70 ,75, 80 ,85,वर्ष की आयु में पेंशन की बड़ी हुई राशि का भुगतान किया जाए एवं 90वर्ष की आयु में में पूरी पेंशन का भुगतान किया जाए ।एक अन्य प्रश्न के जवाब में आपने कहा कि काॅम्यूटेशन पर लड़ाई पुरानी जारी है सरकार12 वर्ष चाहती है हम 11 वर्ष चाहते हैं,आपने यह भी कहा किआठवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा जैसा कि पूर्व में सभी वेतन आयोग में हुआ है।आपने बताया कि 30 अप्रैल को जेसीएम प्रतिनिधि मंडल फिर वेतन आयोग से मिलेगा।आपने बताया किऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन का आज स्थापना दिवस है और हम चाहेंगे कि यह फेडरेशन पूर्ण रूप से कार्यरत यूनियन,फेडरेशन के समान अधिकार मिले सभी सुविधा मिले।
इस अवसर पर कामरेड भोंसले का संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास, वरिष्ठ सलाहकार रामखेलावन कुमायूं, विजय प्रकाश दुबे ,यूनियन के मंडल अध्यक्ष हृदय पांडे द्वारा शांल, पुष्पहार, एवं केप पहनाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर प्रेमलता जैन,मनोरमा गेहलोत, माया शर्मा, रमा श्रीवास, सुषमा गेहलोत,अलका खोड़ ,एम ए खान राजा भैया, अरुण वाडकर,यूं एल जायसवाल,वर्धमान जैन,अनिल शर्मा,सुधीरकांत दुबे,मोहनलाल शर्मा,सुरेश सिसोदिया,रमेश जोगचंद ,आर एस झाला,बीरेंद्रसिंह यादव,जुबेर अहमद,दुर्गाप्रसाद मिश्रा सुरेश गोराना, गोपीचंद राजपूत,जोसेफ जे,बी एल पालीवाल,भंवरसिंह तंवर, अतिक रहमान शेख, दशरथ शर्मा,मनोहरलाल,डी आर वर्मा आर के राठौर ,चांद नारायण,सुभाष चंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र व्यास ने किया।