भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

वरिष्ठ नेताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई और सक्रियता की प्रशंसा की. लगातार कर‌ रहे हैं प्रदेश भर में दौरे

रतलाम 26 अप्रैल।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने भोपाल और उज्जैन में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वी.डी. शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
नेताओं ने विप्लव जैन को युवाओं के बीच संगठन को और प्रभावी बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं विप्लव जैन ने भी भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य करते हुए नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

लगातार दौरे, कार्यकर्ताओं में उत्साह
प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद से ही विप्लव जैन प्रदेशभर में सक्रिय हैं। वे लगातार विभिन्न शहरों का दौरा कर संगठनात्मक बैठकों में भाग ले रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उनके दौरों के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
कुल मिलाकर, विप्लव जैन की सक्रियता से भाजयुमो को प्रदेश में नई गति मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound