वार्ड 47 में होंगे 48 लाख के विकास कार्य

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 26 अप्रैल । वार्ड क्रमांक 47 में कुरेशी मण्डी, मौमिनपुरा, हरीजन बस्ती व बरगुण्डो का वास में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद नासिर कुरेशी, पार्षदगण तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि कुरेशी मण्डी में 14 लाख, मौमिनपुरा में 11 लाख, हरीजन बस्ती में 9 लाख व बरगुण्डों का वास में 14 लाख इस तरह कुल 48 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा।
उन्होने कहा कि नगर एवं नागरिकों के हित में नगर निगम परिषद अपना कार्य तो कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि अपने घरो, दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्कीकरण कर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भाग में डालकर नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद कमरूद्धीन कचवाय, मोहम्मद सलीम बागवान, फकरूद्धीन मंसूरी के अलावा प्रदीप राठौड़, शैलेन्द्रसिंह अठाना, हेमन्त नेका सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound