वार्ड 49 में होंगे 33 लाख के विकास कार्य

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 26 अप्रैल । वार्ड क्रमांक 49 में डॉ0 देवीसिंह की गली ग्राउण्ड बैकलेन गलियों एवं नीमचौक, बजाजखाना बैकलेन की गलियों का सीमेन्टीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्रीमती सपना त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि वार्ड 49 में लगातार हो रहे विकास कार्यों से वार्ड आदर्श मॉडल वार्ड की ओर अग्रसर हो रहा है। वर्तमान निगम परिषद ने रतलाम में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं जिससे लाभ शहर के नागरिकों को मिल रहा है।
भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, राजू सोनी, अक्षय संघवी, रामलाल डाबी, पार्षद हितेश कामरेड, शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, धर्मेंद्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती हिना मेहता, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती शबाना खान, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र चौहान, शेरु पठान, संजय कसेरा, जयेश वसावा, राजेश माहेश्वरी के अलावा शांतिलाल उपाध्याय, मोहन चौपड़ा, राकेश मेहता, विपिन श्रीमाल, भारती पाटीदार, राजकुमार शर्मा, मयूर गांधी, राज भाई, महेश त्रिपाठी, अमित पांड्या, आशीष पाटीदार, मुकेश तिवारी, मनीष उपाध्याय, लोकेश शर्मा, राजेश व्यास, सत्यनारायण उपाध्याय, संदीप पंडित, नरेंद्र पाटीदार, अजय भंडारी सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन गौरव त्रिपाठी ने किया स्वागत भाषण विपिन श्रीमाल दिया तथा आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती सपना गौरव त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound