महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 127 महिलाओं ने लाभ लिया

रतलाम । वार्ड क्रमांक 17 ईश्वर नगर में महिला एवं बाल विकास विभाग,जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर प्रकोष्ठ एवं लायंस क्लब रतलाम समर्पण के संयुक्त प्रयासों से महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना माहोर के मार्गदर्शन में महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आंगनबाड़ी सुपर वाइजर शोभना कसेरा, क्षेत्रीय पार्षद अनीता कटारा की मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। शिविर में डॉ अपूर्वा दवे काशिव वर्धा नागपुर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ कामिनी वर्मा दंत विशेषज्ञ, डॉ चन्द्रकान्ता राव दंत चिकित्सक आदि ने अपनी निस्वार्थ नि: शुल्क सेवाएं प्रदान की। हाईट,वजन,बी पी, शुगर आदि जांच की गई। शिविर में उपस्थित महिलाओं को विधिक सहायता जागरुकता एवं नेत्रदान के पेम्प्लेट्स वितरण किए। शिविर में मनीषा प्रजापत,किरण बहादर, प्रेमलता कछावा,शिव कन्या वाघेला कार्यकर्ता, किरण सालवी, दीपिका बिलावत, कृष्णा सालवी,जया यादव सहायिका आदि उपस्थित थीं। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 127 महिलाओं ने लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन पं. विजय हेमकांत शर्मा पेरा लीगल वालेंटियर्स और आभार संस्था संरक्षक पं राजेन्द्र कुमार जोशी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound