महापौर प्रहलाद पटेल ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

  • अनुपस्थित 62 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
  • 50 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त

रतलाम 27 अप्रैल । रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधितों को आवष्यक दिशा-निर्देश दिये।
महापौर प्रहलाद पटेल ने संत रविदास चौक, मोती नगर, मानस भवन, बस स्टैण्ड, चांदनी चौक, लक्कड़पीठा नाले की सफाई सहित अन्य क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कुछ वार्डो में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं पाये जाने पर वार्ड प्रभारी निर्मल-भेरूलाल, अर्जून राकेश, रवि-मनसुखलाल, शैलेन्द्र मेहना, अनिल चनाल, प्रेमचन्द बिहारीलाल को कारण बताओ सूचना-पत्र दिया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने व्यापारियों को 120 माईक्रोन से कम मोटाई की पॉलीथीन का उपयोग ना करने की समझाईष दी। साथ ही नगर के विभिन्न क्षेत्रों से 50 किलो अमानक पॉलीथीन जब्त की गई।
इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 62 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound