बिछडो को उनके परिवार से मिलाकर उनकी खुशियां लौटना हमारा लक्ष्य – रेखा गुर्जर

रतलाम। दिनांक 25.4.26 जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राम निवास बुधोलिया, सहायक संचालक भारती डांगी मेम के निर्देशन द्वारा शासकीय नवीन कन्या शाला कालिका माता पर आयोजित कार्यशाला वन स्टॉप सेंटर और उसके कार्यों के बारे में जानकारी के लिए की गई | कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई स्वागत भाषण इनर व्हील क्लब अध्यक्ष बबीता श्रीवास्तव ने देते हुए क्लब के द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी से सदन को अवगत कराया।

परिवार की खुशियां लौटना हमारा लक्ष्य
स्टॉप सेंटर परामर्शदाता रेखा गुर्जर ने बताया कि महिला बाल विकास अधिकारी रामनिवास बुधौलिया सर के मार्गदर्शन में केंद्र प्रशासक नीता परिहार और हमारी टीम द्वारा 18 वर्ष से ऊपर की बच्चियों एवं महिलाएं जो घर से बिना बताए या परेशानियों के कारण वन स्टॉप सेंटर पर 5 दिवस के लिए रखी जाती है इस बीच उनका पूरी टीम द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है और उनकी समस्या को सुनकर दूर किया जाता है। समस्या समाप्त होने पर परिवारजनों को सकुशल सौंप दिया जाता है। वन स्टाफ सेंटर पर उनको रखने, खाने-पीने की किसी भी बात की कमी नहीं रखी जाती है। संपूर्ण पारिवारिक वातावरण मिलने पर उन्हें मानसिक शांति मिलती और यही सरकार एवं प्रशासन का वन स्टाफ सेंटर संचालित करने का उद्देश्य है । हमेशा बड़ी बात को छोटी करें मुख्य वक्ता अनेक वर्षों से बिछड़े को परिवार से मिलने वाले समाजसेवी जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी ने बच्चियों को क्षणिक आवेश, मनोरोग ,डिप्रेशन आदि के बारे में समझाते हुए समस्या आने पर कैसे उससे निकला जाए विषय पर अपने अनुभव में आए प्रकरणों के उदाहरण देते हुए उन्हें किस प्रकार सुलझा कर वापस परिवार में लोटाया और परिवार की खुशियां वापस मिलने पर परिवार वालों का आशीर्वाद मिला ।

सही उत्तर मिला पुरस्कार
प्रश्न मंच कार्यक्रम में सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया| पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने पर विजेता अक्षा, रेखा, शीला, श्वेता एवं हर्षित को काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार दिया गया| इनर व्हील क्लब सदस्य गीता शिवानी, वंदना सोनी, सुभधा राठी द्वारा विद्यार्थियों को बिस्किट एवं चॉकलेट वितरण की गई| कार्यशाला का संचालन प्रधानाध्यापीका ममता अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन श्वेता भल्ला द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound