17 मई रविवार को होगा कस्तुर धाम का उद्घाटन

जावरा (निप्र)। जैन धर्म का बड़ा पर्व जो प्रत्येक जैन धर्म अनुयायी के लिए गोरवांतित करने वाला पल वो हैं जिनशासन स्थापना दिवस कि पुर्व संध्या पर जिनशासन के चमकते सितारें जैन दिवाकरीय श्रमण संघिय ज्योतिषाचार्य मालवरत्न उपाध्याय श्री कस्तुरचंद जी म सा कि पावन स्मृति को चिर स्थायी बनाने की प्रेरणा पुज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा, मेवाड़ भुषण श्री प्रतापमल जी म सा, संथारा साधक महाश्रमण प्रवर्तक श्री रमेशमुनि जी म सा के अनुयायी जैन दिवाकरीय श्रमण संघिय उपाध्याय श्री गौतममुनि जी म सा की पावन प्रेरणा से श्री गुरु कस्तुर पावन धाम निर्माण के लिए कृत संकल्पित श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ जावरा के अंतर्गत पुज्य उपाध्याय गुरु कस्तुर मुनि पावन धाम ट्रस्ट द्वारा निर्माण कार्य गतिमान के साथ प्रथम चरण के अंतर्गत गुरु कस्तुर का स्मारक, मानव सेवा के लिये दो मंजिला हाल का कार्य पुर्णता की और हैं।
उक्त जानकारी देते हुए गुरु कस्तुर पावन धाम उद्घाटन समारोह समिति के मिडिया प्रभारी द्वय संदीप रांका, सुभाष टुकडियां ने बताया की 17 मई रविवार को उक्त कस्तुर धाम का उद्घाटन के संदर्भ में श्री संघ की बैठक कस्तुर पावन धाम पर ट्स्ट के अध्यक्ष राकेश मेहता की अध्यक्षता में रखी गई जिस पर आपने समपुर्ण निर्माण की जानकारी के साथ आगामी 17 मई रविवार को होने जा रहे उद्घाटन समारोह के आयोजन के संबंध में अपनी बात रखते हुए बताया कि आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय 16, 17 मई को आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 16 मई को गोमाता का स्वामी वात्सल्य एवं 17 मई को गुरु कस्तुर पावन धाम प्रथम चरण का उद्घाटन चतुर्विध संघ की उपस्थिति में होगा जिसमें जैन दिवाकरीय श्रमण संघिय बहुश्रुत कवि, आगम मनस्वी प्रवर्तक श्री विजयमुनि जी म सा, जैन दिवाकरीय श्रमण संघिय आगम ज्ञाता उपाध्याय श्री गौतममुनि जी म सा, उपप्रवर्तक श्री चंद्रेशमुनि जी म सा, सेवाभावी वैभव‌मुनि जी म सा आदि ठाणा के साथ पुरे भारत वर्ष में जावरा का नाम गौरवान्वित करने वाली जावरा नगर कि बेटी जैन दिवाकरीय श्रमण संघिय अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चंद्रिका शासन प्रभाविका साध्वी डॉ कुमुदलता जी म सा, साध्वी डॉ महाप्रज्ञा जी म सा, डॉसाध्वी पदमकीर्ति जी म सा, साध्वी राजकीर्ति जी म सा आदि ठाणा 4 के पावन निश्रा में लोकार्पण होगा साथ ही बताया की देशभर से जैन दिवाकर अनुयायी एवं जैन कांफ्रेंस के पदाधिकारि द्वय की साक्षी मे होगा इस हेतु श्री संघ के उपस्थित सदस्यों से सुझाव लेकर व्यवस्था के लिये समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया।
इस दोरान श्री संघ के पुर्वाध्याक्ष द्वय बसंतीलाल चपडोद, पारसमल बरडिया, सुशिल चपडोद, पुखराजमल कोच्चटा के साथ संरक्षक द्वय श्रीपाल कोच्चटा, कमल चपडोद ट्रस्ट के सचिव सुजानमल कोच्चटा, कोषाध्यक्ष द्वय पारसमल गादिया, राकेश ओस्तवाल उपाध्यक्ष द्वय चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, अजीत रांका निर्माण समिति चेयरमैन द्वय राकेश पी कोच्चटा, विनोद लुणीया, संजय भंडारी मंत्री विजय नाहर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश जैन, महिला मंडल अध्यक्षा ललिता नांदेचा, बहु मंडल अध्यक्षा गरिमा जैन के साथ दिलिप चत्तर, भँवरलाल मेहता, जवाहरलाल श्रीश्रीमाल,सुजानमल औरा, विनोद चपडोद, पुखराज भंडारी, नगीन चपडोद, फतेहलाल बुरड, अनिल चत्तर, राहुल रांका, अनिल चपडोद, यश छाजेंड, आयुष चोरडिया, पारस ओरा, सुरेश ओस्तवाल, ऋषभ मेहता रवि चत्तर, यश मेहता महेंद्र रांका, अरुण खेमसरा, प्रेमलता ओस्तवाल, पुष्पा चपडोद आदि उपस्थित होकर अपने अपने अमुल्य सुझाव‌ देकर मिटिंग को सफल बनाई । उक्त जानकारी संदीप रांका सुभाष टुकडियां द्वारा दि गई मिटिंग का संचालन सुजानमल कोच्चटा ने किया अंत में आभार संजय भंडारी ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound