
रतलाम। सरस्वती विद्या मंदिर काटजू नगर रतलाम में माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित परीक्षा में कक्षा दसवीं के भैया ओजस्व पाठक के 95.4 अंक प्राप्त करने पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के सह सचिव श्री विनोद मूणत परिवार के द्वारा साइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर सरस्वती शिशु शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सखलेचा , सचिव श्री शैलेंद्र सुरेका, उपाध्यक्ष श्री जवाहर चौधरी, प्राचार्या श्रीमती वत्सला रूनवाल व आचार्य/ दीदी उपस्थित थे।