आचार्य विशुद्ध सागर जी का प्रथम पट्टाचार्य पदारोहण दिवस 30 अप्रैल को दिगंबर जैन तीर्थ करगुंवाजी में मनाया जाएगा

करगुवांजी (झांसी) (राजेश जैन दद्दू) । श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का प्रथम पट्टाचार्य पदारोहण दिवस 30 अप्रैल को आचार्य श्री के ससंघ सानिध्य में दिगंबर जैन तीर्थ करगुवांजी (झांसी) में मनाया जाएगा। इस अवसर पर समय देशना ग्रंथ ग्रंथ के 17 वे भाग का विमोचन भी होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को आचार्य विशुद्ध सागर जी का *प्रथम पट्टाचार्य पदारोहण दिवस संपूर्ण भारत में भी उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रमुख समारोह वीर भूमि झांसी स्थित दिगंबर जैन तीर्थ करगुवांजी में दोपहर 2:00 बजे से आचार्य श्री के ससंघ सानिध्य में होगा जिसमें देश भर से आचार्य श्री के भक्त सम्मिलित होकर आचार्य श्री के प्रति विनियांजली व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर आचार्य श्री के मंगल प्रवचन भी होंगे।
आयोजकों ने सकल दिगम्बर जैन समाज से आह्वान किया है कि महोत्सव में पधारकर दर्शन-वंदन एवं धर्म लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound