विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर सामूहिक जाप एवं गर्मी से राहत हेतु सेवा कार्य

JSG संगिनी उमंग रतलाम – उमंग के रंग सेवा के संग

रतलाम। JSG एमपी रिजन द्वारा अप्रैल माह की गतिविधि महामंत्र का जाप व गर्मी से राहत हेतु सेवा कार्य करने का दिया गया था जिसे संगिनी उमंग रतलाम परिवार द्वारा 27-4-26 को किया गया। स्थानीय सब्जी विक्रेता महिलाओं को धूप से राहत हेतु 100 से ज्यादा गमछे दिए गए वह पुरुष वर्ग को टोपी का वितरण किया गया।
यह प्रोजेक्ट झोन कोऑर्डिनेटर श्री निर्मल जी मेहता के सानिध्य में किया गया इनका स्वागत संगीता पोरवाल द्वारा की गया। इस प्रोजेक्ट का लाभ ग्रुप सखी संगीता मनोज जी पोरवाल द्वारा लिया गया इनका स्वागत अभिनंदन सचिव निर्मला पटवा व अध्यक्ष रेनू लूनिया द्वारा किया गया ।
इस प्रोजेक्ट को करने में भारी गर्मी के बावजूद बहुत सारी सखियाँ आई वह इस सेवा कार्य को किया । विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को जीतो द्वारा सामूहिक रूप से सकल जैन समाज का नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया था जिसमें JSG संगिनी उमंग परिवार की सखियो द्वारा भी सहभागिता करी गई व जाप करके धर्म लाभ लिया व एकता का परिचय दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound