जेएसजी मैत्री ने सेमलिया तीर्थ में पूजन वंदन के साथ किया नए सत्र का शुभारंभ

रतलाम 28 अप्रैल। जेएसजी मैत्री द्वारा नए सत्र की शुरुआत आध्यात्मिक वातावरण में सेमलिया स्थित अतिप्राचीन श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में रविवार को पूजन-वंदन के साथ की गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्य परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभु भक्ति में लीन रहे।
ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने बताया कि रविवार सुबह जेएसजी मैत्री के सदस्य परिवार सहित सेमलिया तीर्थ पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजन एवं चैत्य वंदन किया। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान 26 प्रकार की औषधियों से भगवान का अभिषेक किया गया, जो जैन परंपरा में विशेष महत्व रखता है। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात नवकारसी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई और सामूहिक रूप से प्रसादी ग्रहण की।
इस पुण्य अवसर पर जेएसजी मैत्री के अध्यक्ष राहुल नवलखा, सचिव सचिन मांडोत, निलेश मंडलेचा, सिद्धार्थ कोठारी, मयंक जैन, आशीष नवलखा, राजेश गांधी, ललित तांतेड़, वैभव धारीवाल, अमित मेहता, यशवंत डोशी, मयंक कोठारी, संजय जैन, दीपक बोराना अंकुर कोठारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सभी सदस्यों ने धर्म, संस्कार और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। अंत में कार्यक्रम संयोजक मयंक कोठारी ने आभार प्रकट किया।