
जावरा(अभय सुराणा) । मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव के सिलसिले में आज कांग्रेस के भूतपूर्व नेता वरिष्ठ अधिवक्ता मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा जनसंपर्क के बाद नगर पालिका आने पर भव्य स्वागत किया गया।
अपने स्वागत के प्रति उत्तर नीखरा ने कहा कि जावरा को मैं कभी भी भूल नहीं सकता जावरा वालों ने सन 1976 मे जो स्नेह व सम्मान दिया वह ऐतिहासिक दिन मुझे आज भी याद है। कांग्रेस के पूर्व नेता माणकलाल कोचट्टा भारत सिंह झमक लाल खारीवाल एहमद कडपा के साथ बिताए वह समय हमेशा मेरी स्मृति में है। आज उनकी विरासत को संभाल रहे नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा सभापति मोहम्मद मुस्तकीम मंसुरी लोकेश विजवा विनोद ओरा नंदकिशोर राठौर हरीश निंबे और इसके साथ ही रतलाम से आपके साथ आए प्रसिद्ध अधिवक्ता सतीश पुरोहित जावरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश धाकड वरिष्ठ अभिभाषक समरथमल सुराणा श्रीवास्तव जैन समय श्रोत्रीय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद ओर ने किया आभार प्रदर्शन मुस्तकीम मंसूरी ने माना।