

रतलाम । नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश (भोपाल, दिनांक 29-04-2026 क्रमांक यूडीएच/8/0001/2026/1) अनुसार मध्य प्रदेश, नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा-40 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन रतलाम विकास प्राधिकरण रतलाम के पद पर श्री मनोहर पोरवाल को अध्यक्ष एवं श्री गोविंद काकाणी व श्री प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष तथा श्री राजेन्द्र सिंह गोयल, श्री राजेन्द्र मौर्य, श्री धीरज व्यास, श्रीमती राखी व्यास व श्रीमती किरण महावर को सदस्य के पद पर मनोनित करने के आदेश जारी किए है ।
रतलाम में जैसे ही आरडीएम में श्री मनोहर पोरवाल को अध्यक्ष श्री गोविंद काकाणी व श्री प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष आदि सदस्यों की मनोनित होने की खबर फैली वैसे मनोनित पदाधिकारियों को बधाई देने का दौर शुरू हो गया। दिवाकर दीप्ति परिवार की ओर से रतलाम विकास प्राधिकरण नवीन पदाधिकारियों के मनोनयन पर हार्दिक बधाई।