रतलाम । नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने कहां है कि कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो रही है। ऐसे में जिन लोगों को मौका मिल रहा है वे वैक्सीन जरूर लगवा लें। वैक्सीन से जान बच जाएगी। वहीं, घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें। इससे संक्रमित होने का खतरा कम हो जाएगा। भीड़वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। ट्रिपल लेयर मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो छह घंटे बाद बदल दें। हाथ को साबुन से हाथ धोते रहें, शारीरिक दूरी का पालन करें।
कलेक्टर और निगम प्रशासक गोपालचंद डाड और नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर कोविड महामारी से लोगों को बचाने के लिए चलाए जा रहे अब ना कोई बहाना, मास्क है लगाना अभियान के तहत गुरुवार को भी शहर के सार्वजनिक स्थलों पर सफाई मित्र समूह की टीम ने रांगोलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते नागरिकों को मास्क वितरण किए और इन्हे मास्क सही ढंग से पहनने का तरीका समझाया है।
इस मौके पर शहर के भीड़ वाले इलाकों में बगैर मास्क के घूम रहे लोगों के साथ गांधीगिरी करते हुए माँस्क देकर उन्हे समझाईश दी गई कि मास्क आपके और आपके परिवार के लिए सेहतमंद है। नगर निगम के अभियान का असर भी आज शहर में देखने को मिला और तमाम लोग अपने मुंह पर मास्क लगाए नजर आ रहे थे।
आयुक्त सोमनाथ झारिया ने कहां कि नगर निगम लोगों को कोविड महामारी से बचाने और उन्हे सावधान रहने की सलाह हर दिन दे रहा है। उन्होने नागरिकों से अपील की है कि लाँक डाउन के समय में भी अपने घरों में रहे और गाईड लाईन का पालन करे।