दुर्लभ मानव जीवन में सत्कर्म और पुरुषार्थ ही सच्ची पूजा : आचार्य श्री मणिप्रभासागर जी महाराज

​रतलाम। जैन श्वेतांबर खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री मणिप्रभासागर जी महाराज साहब ने फूल कुंवर बाई उपाश्रय में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जन्म एक दुर्लभ अवसर है। जीवन रूपी यात्रा लंबी है और समय बहुत कम, इसलिए सकारात्मक भाव के साथ पुरुषार्थ और भलाई के कार्य करते रहना चाहिए।

​मन रूपी ड्राइवर ही चलाता है शरीर की गाड़ी
​आचार्य श्री ने प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि ​”मानव शरीर एक गाड़ी की तरह है जिसे ‘मन’ रूपी ड्राइवर चलाता है। यदि ड्राइवर सही दिशा में हो, तो गाड़ी सही चलती है। दुर्लभ मानव जीवन पाकर सत्कर्म करना ही वास्तविक धार्मिक पूजा है।”
​उन्होंने जोर देकर कहा कि मोक्ष एक पड़ाव नहीं, बल्कि लंबी यात्रा का अंतिम लक्ष्य है। यदि इस जन्म में पूर्णता न मिले, तो भी निरंतर पुरुषार्थ करते रहना चाहिए ताकि अगले जन्मों में लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। यह शरीर एक छोटा पड़ाव है, जबकि आत्मा की यात्रा अनंत है।

​समाज की एकता और स्वागत कार्यक्रम
​धर्मसभा से पूर्व श्री संघ अध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने आचार्य श्री का स्वागत करते हुए कहा कि अल्प समय की विनती को स्वीकार कर आचार्य भगवंत ने रतलाम समाज पर उपकार किया है। श्री ऋषभदेव बाबा साहब जैन मंदिर के संयोजक कांतिलाल चोपड़ा ने बताया कि गच्छाधिपति द्वारा चातुर्मास उत्सव के माध्यम से समाज में एकता और मजबूती आई है।
​मंगलाचरण: विचक्षण महिला मंडल और बहु मंडल महिला समिति द्वारा प्रस्तुत किया गया। ​बहुमान श्री संघ द्वारा आचार्य श्री को ‘कामली’ ओढ़ाई गई। साथ ही भवानी मंडी संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख और रिंगनोद के मनोज मेहता का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री संघ के अध्यक्ष एवं बोथरा ने किया।

​भव्य प्रवेश जुलूस और दर्शन वंदन
​प्रातः 9:00 बजे आचार्य श्री ने बाबा साहब के मंदिर में प्रवेश कर भगवान आदिनाथ के दर्शन किए। दादावाड़ी में दादा गुरुदेव कुशल सूरीश्वर जी की प्रतिमा के वंदन पश्चात उन्होंने यतिजी के प्राचीन पात्रों का अवलोकन किया।
​जुलूस मार्ग: थावरिया बाजार से प्रारंभ होकर खेरादी वास, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक होते हुए जुलूस फूल कुंवर बाई उपाश्रय पहुँचा।
​प्रमुख उपस्थिति: जुलूस में अशोक चोपड़ा, जितेन चोपड़ा, चितरंजन लालन, राजेंद्र कोठारी, लोकेश लालन, पारस चोपड़ा, शरद चौरड़िया, पूनम चंद धड़ीवाल सहित युवा संघ के कपिल सुराणा और राहुल छाजेड़ आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
​विशेष: नौकारसी का लाभ श्री अजीत सकलेचा परिवार द्वारा लिया गया।

​सैलाना बस स्टैंड पर हुई अगवानी
​आचार्य श्री के विहार के दौरान सैलाना बस स्टैंड पर श्री संघ के पदाधिकारियों—अशोक चोपड़ा, कांतिलाल चोपड़ा, राजेंद्र कोठारी, शैलेश पावेचा, अमित कोठारी और युवा संघ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उनकी अगवानी की। मंदिर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी श्री संघ अध्यक्ष अशोक चोपड़ा संयोजक कांतिलाल चोपड़ासचिव राजेंद्र कोठारी, शैलेश पावेचा और दीपक कोठारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound