

रतलाम 30 अप्रैल । कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसडीएम आर्ची हरित, एसडीएम श्री विवेक सोनकर, सभी सी एम ओ नगरीय निकाय , ईई पीएचई श्री एस.आर. जागडे सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल के दौरान किसी भी गांव / बसाहट /नगरीय क्षेत्र मे पेयजल की कोई भी समस्या ना आयें । कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन गांवों/नगरीय क्षेत्र में पेयजल परिवहन की आवश्यकता हो , वहां टैंकर से परिवहन कर पेयजल की व्यवस्था की जाएं।
पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु ब्लॉक / नगरीय निकाय /जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायत का त्वरित निराकरण किया जाये ।