जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य अवधि में अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रहेगा प्रतिबंध

रतलाम 30 अप्रैल। भारत सरकार, गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य निदेशालय के आदेश के परिपालन में भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले में किया जाएगा। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से संपादित किया जाना सुनिश्चित किया जाना है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए उक्त कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound