उपयंत्री सुहास पंडित सहित निगम के 7 कर्मचारी हुए सेवा निवृत्त

रतलाम 30 अप्रैल । नगर निगम जलप्रदाय विभाग के उपयंत्री सुहास पंडित, एनयूएलएम के भृत्य ओमप्रकाश उर्फ उमाकान्त राठौड़, स्थाईकर्मी मुकेश-भवंरलाल मेहता, अब्दुल रशीद-अब्दुल वहीद, मनोहर राठौर, मोहनलाल-चुन्नीलाल व सफाई संरक्षक चन्द्रकलाबाई-बच्चेराम तथा यशोदा-अशोक की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित फायर स्टेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।
महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में उपयंत्री सुहास पंडित, एनयूएलएम के भृत्य ओमप्रकाश उर्फ उमाकान्त राठौड़, स्थाईकर्मी मुकेश-भवंरलाल मेहता, अब्दुल रशीद-अब्दुल वहीद, मनोहर राठौर, मोहनलाल-चुन्नीलाल व सफाई संरक्षक चन्द्रकलाबाई-बच्चेराम तथा यशोदा-अशोक द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपयंत्री सुहास पंडित सहित 7 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, उपायुक्त करूणेश दण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, राहूल जाखड़ सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल झालीवाल ने किया व आभार उपयंत्री बी.एल. चैधरी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound