एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा रतलाम विकास प्राधिकरण का पद ग्रहण समारोह

रतलाम, 1 मई। रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह 2 मई को प्रातः 9 बजे आयोजित होगा। इसमें एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि रहेंगे। अध्यक्षता सांसद अनिता चौहान करेगी। समारोह में आरडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी तथा सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, राखी व्यास एवं किरण महावर पदग्रहण करेंगे।
पदग्रहण समारोह हाथीखाना स्थित रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय पर आयोजित होगा। इसमें महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा विशेष अतिथि रहेंगे। समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound