अग्रसेन जयंती को लेकर श्री पंचान अग्रवाल समाज की बैठक सम्पन्न

रतलाम 17 सितंबर । श्री पंचान अग्रवाल समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती 11 अक्टूबर, रविवार को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। अग्रसेन जयंती के आयोजन को लेकर गत दिवस समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की समाज के विभिन्न संगठनों एवं सक्रिय सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वानुमति से निर्णय लिया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा।
समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया कि 4 अक्टूबर, रविवार से 11 अक्टूबर, रविवार अग्रसेन जयंती तक समाज द्वारा विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने, सामाजिक एकता तथा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों एवं उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
पर्व समिति प्रमुख महेशजी गोयल,ओमजी अग्रवाल,राजेशजी गोयल ने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा एवं कार्यक्रमों की जानकारी समाज के सदस्यों को दी जाएगी। समाज के केदारजी अग्रवाल,किशोरजी मित्तल, बनवारीलालजी अग्रवाल,महेशजी चौधरी,महेशजी अग्रवाल ने सभी सामाजिक बंधुओं से आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल ,रितेश अग्रवाल ,प्रमोदजी बिंदल,विवेक अग्रवाल,अमित अग्रवाल,भावेश गर्ग, सुभद्रा अग्रवाल,अनीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *