भाजपा ने एक लाख दीप प्रज्जवलित कर मोदीजी को दी जन्मदिन की शुभकामना

जिला कार्यालय पर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

रतलाम, 17 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर एक महीने के सेवा संकल्प अभियान का ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम से भव्य शुभारंभ किया। जिले के 25 भाजपा मंडलों में एक लाख दीप प्रज्जवलन कर मोदीजी को जन्मदिन की शुभकामना दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यालय पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मोदीजी इस वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण कर रहे है। भाजपा इस उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। इसमें पहले दिन ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हुआ, जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने बूथ स्तर पर दीप प्रज्वलित कर मोदीजी को दीर्घायु जीवन एवं सदा स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। रतलाम विधानसभा में दीनदयाल मंडल ने शहीद चौक, सूरजमल जैन मंडल एवं ठाकरे मंडल द्वारा कालिका माता परिसर एवं मुखर्जी मंडल एवं अंबेडकर मंडल द्वारा भारत माता उद्यान, अलकापुरी पर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम आयोजित किया। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा, जिला महामंत्री महेश सोनी, जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, अनिता कटारिया, सोनू यादव,जुबिन जैन, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री अनुज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, नीरज बरमेचा,सोश्यल मीडिया संयोजक तन्मय त्रिवेदी आईटी सेल के नीलेश राव, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, भाजयूमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, आरडीए सदस्य, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण व असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *