
कसरावद । गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने एवं गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर गुरुवार को जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा द्वारा राष्ट्रपति महोदया एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा को सौंपा। ज्ञापन का वाचन जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा की प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता लूनिया ने किया।
मंच सदस्यों ने बताया कि राष्ट्र संत श्री कमल मुनि जी कमलेश मा सा की पावन प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से एवं देशव्यापी जन भावनाओं के अनुरूप यह ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे देश में गौ हत्या पर कठोर एवं पूर्ण प्रतिबंध के लिय एक समान केंद्रीय कानून बने। गौमाता को राष्ट्रीय स्तर पर विधिक मान्यता प्रदान करते हुए राष्ट्र माता घोषित करे। गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं आश्रय हेतु सशक्त नीति एवं वित्तीय प्रावधान कर कठोर क्रियान्वयन हो। गौ तस्करी एवं अवैध वध पर कठोर दंडात्मक प्रावधान लागू हो। इस अवसर पर नमिता लूनिया ,पुष्पा लूनिया,शशि रायली,आशा लूनिया,भावना कवाड़,सुनीता मांडोत,नवीन लूनिया,नितिन रायली सचिन जैन आदि उपस्थित थे।