जैन श्री संघ सज्जनमिल क्षेत्र का क्षमापना कार्यक्रम 16 को मोहनबाग में

रतलाम । जैन श्री संघ सज्जनमिल क्षेत्र में कस्तूरबा नगर और अलकापुरी दोनों मंदिर में पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री संघ के सचिव अमित कोठारी ने बताया कि क्षमा वीर व्यक्ति की विशेषता होती हैं।इसीलिए जैन धर्म में क्षमा का विशेष महत्व है।इस बात को ध्यान रखते हुए जैन श्री संघ सज्जनमिल क्षेत्र हर वर्ष ये आयोजन करतl है।
इस वर्ष ये आयोजन मोहनबाग में 16तारीख बुधवार को सुबह 9-11 रखा गया है। इसके पश्चात नवकारसी का आयोजन भी किया गया है। श्री संघ के अध्यक्ष हंसराज चोपड़ा, संरक्षक जयंत बोहरा ने अधिक से अधिक समाजजनों को पधारने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *