रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय में विधि-विधान से हुई भगवान गणेश की स्थापना एवं पूजा-अर्चना


रतलाम, 14 सितंबर। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय में भगवान गजानन की स्थापना एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्षद्वय श्री गोविंद काकानी, श्री प्रवीण सोनी तथा संचालक मंडल सदस्यगण स्वयं पदयात्रा करते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर कार्यालय पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच भगवान गजानन का पूजन-अर्चन कर प्रतिमा की स्थापना की गई।
पूजन के उपरांत पदाधिकारियों ने रिद्धि-सिद्धि के देवता भगवान गणेश से नगर के सुनियोजित विकास में रतलाम विकास प्राधिकरण की सक्रिय सहभागिता तथा नगरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्यगण सर्वश्री राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, श्रीमती राखी व्यास, श्रीमती किरण महावर, प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री श्री सचिन हरि त, पूर्व पार्षद श्री राजेन सिंह पवार, वरिष्ठ लिपिक श्री राजेश उपाध्याय सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।