अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत ने गणेश उत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

रतलाम 14 सितम्बर । आगामी 10 दिवसीय गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री संजय शर्मा, सीएसपी ने शहर का भ्रमण किया।
इस दौरान शहर में जहां-जहां गणेश उत्सव के दौरान झांकियां रखी जाती हैं उन सभी स्थानों पर जाकर भ्रमण किया गया तथा कानून-व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। भ्रमण के दौरान झांकी आयोजकों एवं लोगों को यातायात बाधित नहीं होने देने तथा ध्वनि प्रदूषण नहीं हो इसका ध्यान रखने की समझाइश दी गई। गणेश उत्सव लगातार 10 दिवस तक आयोजित किया जाएगा। उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर में 12 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *