

रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने 30 अप्रैल को तहसील कार्यालय जावरा का निरीक्षण किया। तहसील न्यायालय के निरीक्षण के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांकन, बंटवारा,सीमांकन के प्रकरण देखे एवं समय सीमा में प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा,नायब तहसीलदार श्री वैभव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने जावरा के नगर परिषद हाल का निरीक्षण कर वहाँ लाइब्रेरी खोलने के लिए फर्नीचर, किताबें,विद्युत इत्यादि आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए ।