एडीएम ने गेहूं उपार्जन केन्द्रो का किया आकस्मिक निरीक्षण

रतलाम 2 मई। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आज तिरुपति वेयरहाउस सीनोद उपार्जन केंद्र बिलपांक का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने तौल कांटों का सत्यापन करवाया तथा कंप्यूटर के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा। एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । तौल का सत्यापन करने के लिए गेहूं की बोरियों का वजन समक्ष मे करवा कर सत्यापन करवाया। गर्मी की स्थिति को देखते हुए खरीदी केन्द्र पर ठण्डा पेयजल, ओ आर एस के पैकेट, छाया इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए । किसानों की संख्या को देखते हुए तुलाई कार्य के लिए तौल काटो एवं हम्मालो की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया ।

Play sound