लॉकडाउन के चलते अभिभाषक संघ के चुनाव विलम्बित, अध्यक्ष के चार, सचिव के दो उम्मीदवार

रतलाम। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव लॉकडाउन के चलते विलम्बित कीए गए हैं। मतदान की दिनांक घोषणा बाद में की जाएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया की जिला प्रशासन द्वारा रतलाम जिले में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक का लॉक डाउन की घोषणा की गई जिसके चलते हैं 15 अप्रैल को होने वाली अभिभाषक संघ के चुनाव के मतदान को विलम्बित करते हुए अगले दिनांक की घोषणा लॉकडाउन खत्म होने के बाद की जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाला ने बताया कि किसी भी अभ्यार्थी के द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली गई है। उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन करने के पश्चात यह निर्णय लिया गया की मतदान एवं मतगणना की घोषणा लॉकडाउन समाप्त होने के पश्चात की जावेगी शेष प्रक्रिया जो पूर्ण हो चुकी है वह यथावत रहेगी केवल आगामी प्रक्रिया अर्थात मतदान एवं मतगणना की तिथि घोषित कर पूर्ण की जावेगी।
अध्यक्ष पद के लिए अभय शर्मा, विमल छिपानी, दीपक कुमार जोशी, शांतिलाल चौधरी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती कल्पना काले, प्रदीप कुमार भट्ट, नीरज सक्सेना मैदान में हैं। सचिव पद के लिए चेतन केलवा, विकास पुरोहित तथा सह सचिव पद के लिए ईश्वर लाल बोराना, योगेश शर्मा, रवि कुमार जैन, कु.सुनीता वासनवाल व कोषाध्यक्ष के लिए श्रवण कुमार यादव, अनुभव उपाध्याय तथा पुस्कालय सचिव के लिए अजय सिंह चंद्रावत, कु.वर्षा देवड़ा, शेख इनाम उल्ला मैदान में हैं। कार्यकारणी के लिए 9 पदों पर उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र भरे है जिन्हें निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी का सदस्य निर्वाचित माना जावेगा।
कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध रूप में निर्वाचित होने की घोषणा मतगणना दिनांक को अंतिम परिणाम के समय की जावेगी।
कार्यकारिणी के लिए सर्वेश बडगूर्जर, जितेंद्र कुमार बोरासी, मदन लाल सोलंकी, प्रखर माहेश्वरी, रोहित रायकवार, तेज कुमार चौधरी, राजेंद्र सिंह चौहान, राकेश शर्मा, शैलेंद्र कैथवास ने नामांकन पत्र भरे है।
इस दौरानसहायक निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश भट्ट, प्रीति सोलंकी पूर्व अध्यक्ष दशरथ पाटीदार वरिष्ठ एडवोकेट सुनील पारेख अशोक शर्मा सरवर अली जैदी आशुतोष अवस्थी आदि उपस्थित थे।

Play sound