
रतलाम 5 मई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन एवं कार्यपालन यंत्री श्री एस.आर. जांगड़े के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने और जल संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु जल चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकासखंड सैलाना के आंबापाड़ा में मंगलवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल चौपाल आयोजित की गई।
चौपाल में ग्रामीणजनों के साथ बैठकर जल व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत में संचालित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं संधारण, बंद योजनाओं को पुनः प्रारंभ करने, हैंडपंपों की स्थिति एवं उनकी रंग के आधार पर पहचान, जल संरक्षण एवं संवर्धन, जल गुणवत्ता तथा जल गंगा संवर्धन अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। चोपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए।
जल चौपाल में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास, सहायक यंत्री श्री पर्वत सिंह कटारा, उपयंत्री शुभा अर्गल, श्री कान्तु चरपोटा, श्री रामा चरपोटा, श्री लाल सिंह मईड़ा, श्रीमती गुड्डी बाई, श्री वीरजी डोडियार, श्रीमती भंवरी मईड़ा तथा हैंडपंप टेक्नीशियन श्री गोवर्धन बिलावर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे ।