खेत पर रखे 90 क्विंटल गेहूं ले उड़े, दो लाख की चोरी

बड़ावदा में चोरों ने पुलिस थाने में समीप दो दुकानों पर किए हाथ साफ

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । नगर में बीती रात लगभग सवा दो बजे से सवा तीन बजे के बीच चोरों ने पुलिस थाने से महज चंद दूरी की दो इलेक्ट्रानिक दुकानों पर हाथ साफ कर लिए। थाने में आईपीएस थाना प्रभारी पदस्थ , सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बावजूद चोरों में कोई खौफ नहीं है। पिछले दिनों वार्ड क्रमांक 15 में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से चोर बैटरियां चुरा ले गए थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार की रात चोरों ने अपना कमाल दिखाते हुए पुलिस को चुनौती दी। पुलिस गश्त रात्रि में चल रही थी। फिर भी चोर अपने मकसद में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने विनायक पेट्रोल पंप के सामने न्यू झाला इलेक्ट्रॉनिक पर लगभग 15 हज़ार नगदी , सिंदल इलेक्ट्रॉनिक पर मोबाइल की चोरी की है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
राधेश्याम सिंदल ने बताया कि वे रोज की तरह रात्रि 10 बजे अपनी दुकान मंगल कर कर घर चले गए थे । अगले दिन प्रात 10 बजे जब जाकर देखा तो दुकान पर शटर के ताले टूटे हुए मिले। दुकान में रखें तीन वीवो मोबाइल एवं पुराने मोबाइल साथ ही कुछ नगदी राशि भी चोरी हो गई है। जिसकी जानकारी पुलिस को दी है।
फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। रोड़ से लगे अय्यूब मेव के खेत के शेड में लगभग 90 क्विंटल गेहूं चोरी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि गेहूं के पंजीयन नहीं होने के कारण किसान अपना गेहूं नहीं बेच पाया। जिससे खेत पर बने शेड में गेहूं रखे थे। 9 मई को पंजीयन में गेहूं बिकना थे। कुछ बोरी चोर खेत पर ही छोड़ गए। मेव ने बताया कि सरकार की खरीदी में लेटलटिफी से हमारा गेहूं नहीं बिक पाया था। जिससे आज हमारा लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। जिसकी जिम्मेदार सरकार है। चोरी की वारदातों की जानकारी फरियादियों द्वारा पुलिस को दी गई है।पुलिस जांच में लगी है।चोरी की वारदातों से नगर वासियों में नाराजगी देखी जा रही है। धीरज झाला ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound