
जावरा (निप्र) । जावरा नगर मे माहौल उस समय जीवंत हो उठा, जब सागर साहित्य संगीत मंच द्वारा गुनाजान हवेली, गुन्ना चौक पर आशाजी एवं सागार सा की याद में गीत गजल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष मकसूद परदेसी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, विशेष अतिथि नगर के मशहूर गजल गायक अहमद रजा थे।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ गायक राम चचलानी ने मुंबई में (सिगीम संस्था) गायकी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं नगर के उभरते बाल कलाकार संजोत सिंह गंभीरने (सिख वाइस आफ एम. पी.) कापटीशन इंदौर मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया दोनों गायक कलाकारों का सस्था द्वारा सम्मान किया गया ।
गीत गजल के महफिल में गायक कलाकार अहमद रजा पप्पन, अलतमस खान, संजोत सिंह गंभीर,नीलम मनवाणी, राम चचलानी, सनम खान, रितेश श्रीवास्तव, स्वीटी शेट्टी ,आरिज मिया, अजीज भाई व इमरान शाह आदि ने शानदार गीत ग़ज़ल की प्रस्तुति पेश की उपस्थित क्षोतागणका दिल जीता, संगीत कारो का स्वागत शेखर नाहर व मुन्ना भाई टेलर ने किया। गुलशन इम्तियाज ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के सचिव संजय सुराणा ने दी।