रतलाम : व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन से हर्ष की लहर, व्यापारियों ने बांटी मिठाई

​रतलाम 6 मई। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन के निर्णय ने व्यावसायिक जगत में उत्साह का संचार कर दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। ​​भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जिला संयोजक रजनीश गोयल के नेतृत्व में रतलाम नगर के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों ने एकत्रित होकर खुशी मनाई। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों पर मिठाइयां बांटीं।
​​इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निमिष व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, ​दवा व्यवसाय से प्रवीण गुप्ता, राजेश महेश्वरी, अभिषेक लोढ़ा, उमेश लढा, हार्दिक मेहता, ​कपड़ा व्यवसाय से नरेंद्र गलडा, संजय दलाल, ​टेंट हाउस सोसाइटी से सुनील पोरवाल, ​कटलरी व्यापारसे सोनू चौहान,​प्रॉपर्टी व्यवसाय से मयूर गांधी आदि उपस्तिथि थे।
​​जिला संयोजक रजनीश गोयल ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन होने से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान अब एक प्रभावी मंच के माध्यम से हो सकेगा। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि सरकार का यह कदम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और छोटे-बड़े सभी व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।
​आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने सरकार के इस निर्णय को “व्यापारी हितैषी” कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound