श्री आदिनाथ जिन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन हुए आयोजन



बड़ावदा (शिरीष सकलेचा) । यहां श्री आदिनाथ जिन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन श्री अयोध्या नगरी सभा मंडप में धर्मसभा हुई। आचार्य श्री नित्य सेन सूरीश्वर जी म. सा.के मंगलाचरण से धर्म सभा की शुरुआत हुई।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज डॉ. संयम रत्न विजय जी म.सा.ने कहा कि अन्य नीति से कमाए वह अलक्ष्मी ,नीति से कमाए वह लक्ष्मी और नीति, प्रीति व रीति से कमाए वह महालक्ष्मी होती है।
जाजम का निकलेगा चल समारोह….
प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान जाजम के चढ़ावे का भी विशेष महत्व रहता है । मीडिया प्रभारी शिरीष सकलेचा,रजत सांड ने बताया कि धर्म सभा में संगीतकार करणपुरिया ने भक्ति भाव के साथ जाजम का चढ़ावा लगवाया।जिसका लाभ अशोक कुमार मांगीलाल सकलेचा परिवार (बड़ावदा) ने लिया। आचार्य श्री द्वारा श्री संघ सदस्यों की उपस्थिति में लाभार्थी परिवार को जाजम सौंपी गई। गुरुवार को प्रातः 8.45 बजे लाभार्थी परिवार के निवास से ढोल ढमाकों, बैंड बाजों के साथ जाजम का चल समारोह निकलेगा। श्री अयोध्यापुरी नगरी में जाजम को बिछाया जाएगा।
इनके हुए बहुमान…
प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन के पाटला पूजन ,दस दिगपाल के लाभार्थी सुरेश बसंती लाल चत्तर, पाटला पूजन, अष्टमंगल के लाभार्थी लीलाबाई कनक मल सकलेचा, पाटला पूजन नवग्रह एवं मानक स्तंभ के लाभार्थी श्रीमती वाली बाई सागरमल छाजेड़ (पारा), प्रातः की नवकारसी के लाभार्थी प्रीति सुधा देवेंद्र सांड, दोपहर के स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी संपत बाई जुहारमल सकलेचा , श्री आदिनाथ पंचकल्याणक पूजन के लाभार्थी समरथमल लीलाबाई सकलेचा, शाम के स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी शांतिलाल सिसोदिया, अंगी एवं प्रभु भक्ति के लाभार्थी वीरेंद्र कुमार शांतिलाल सकलेचा (नागदा) गांव सांझी एवं मांगलिक मेहंदी के लाभार्थी श्रीमती वाली बाई सागरमल छाजेड़ एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के संपूर्ण वेयावच्च के लाभार्थी ताराबाई शांतिलाल हिंगड़, जाजम के लाभार्थी अक्षय अशोक कुमार सकलेचा परिवार का बहुमान श्री संघ की और से अरविंद कुमार अनिल गादीया,परिवार (कालीदेवी) द्वारा किया गया।
मंदसौर श्री संघ ने की विनती…
आचार्य श्री नित्यसेन सुरीश्वर जी मसा के दर्शन हेतु मंदसौर श्री संघ भी उपस्थित हुआ।सुरेंद्र लोढ़ा ने आचार्य श्री से मंदसौर पदार्पण की विनती की। आचार्य श्री ने इस दौरान मुनिराज श्री प्रत्यक्ष रत्न विजय जी एवं पवित्र रत्न विजय जी के मंदसौर चातुर्मास प्रवेश की 20 जुलाई की घोषणा की ।जिससे मंदसौर संघ में भी हर्ष छा गया। मंदसौर श्री संघ अध्यक्ष का भी बहुमान किया गया। साध्वी श्री अविचल दृष्टा श्री जी आदि की निश्रा में महिलाओं ने धूमधाम से आदिनाथ भगवान को मेहंदी चढ़ाई।