इंदौर में 9 से 17 मई तक होगा श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण की मंगल कामना महायज्ञ

इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । जिनेन्द्र प्रभु की असीम अनुकम्पा एवं गुरुओं के आशीर्वाद से सिद्धों की महाआराधना का अनूठा महोत्सव “श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ” का आयोजन 9 मई शनिवार से 17 मई 2026 रविवार तक श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर वेशाली नगर अन्नपूर्णा रोड इंदौर में किया जा रहा है
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी श्रमण संस्कृति के महान पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी आचार्य श्री निजानंद सागर जी एवं मुनि श्री प्रणीत सागर जी महाराज के मंगलमय आशीर्वाद से आयोजित हो रहा है। महोत्सव की पावन प्रेरणा स्मृति शेष श्री घीसालाल जी एवं श्रीमती तारा बाई छाबड़ा की पावन प्रेरणा से हो रहा है। इस विधान के पुण्यार्जक परिवार देवेंद्र मधु जैन छाबड़ा एवं समस्त छाबड़ा परिवार* हैं। साथ में परितोष-नितिका, मिरल-नित्या जैन परिवार एवं सुमित-लतिका, रियांश-निमित पाटनी परिवार का भी सहयोग प्राप्त है।
विधानाचार्य एवं प्रवचनकार: विधान की क्रियाएं विधानाचार्या श्रीमती किरण जी बड़जात्या, जैन कॉलोनी इंदौर द्वारा संपन्न कराई जाएंगी। शास्त्र प्रवचन शास्त्री सौरभ जी बड़जात्या, गुमास्ता नगर इंदौर द्वारा प्रतिदिन दिए जाएंगे।

कार्यक्रम विवरण: 9 मई 2026 शनिवार: प्रातः 7:00 बजे घटयात्रा, ध्वजारोहण एवं विधान प्रारम्भ

दैनिक कार्यक्रम:

  • प्रातः 6:00 से 6:30 बजे: जाप अनुष्ठान
  • प्रातः 6:30 बजे से: अभिषेक, शांतिधारा तत्पश्चात विधान
  • सायंकाल 7:15 बजे से: आरती भक्ति
  • सायं 7:40 बजे से: शास्त्र प्रवचन
  • रात्रि 8:30 बजे से: सांस्कृतिक कार्यक्रम

17 मई 2026 रविवार: विश्व कल्याण कामना महायज्ञ के साथ विधान की पूर्णाहुति

महत्व: श्री सिद्ध चक्र विधान जैन धर्म का सर्वोच्च एवं प्रभावशाली विधान माना जाता है। 9 दिन तक चलने वाले इस विधान में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं साधु परमेष्ठी की आराधना की जाती है। विश्व शांति, देश की समृद्धि एवं मानव मात्र के कल्याण की भावना से यह महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है।
निवेदक श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर इंदौर ने धर्मालुजनो से आयोजन में समिल्लित होने का आग्रह किया है।

विषय – विवरण
आयोजन- श्री सिद्ध चक्र महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण महायज्ञ
दिनांक – 9 मई शनिवार से 17 मई 2026 रविवार
स्थान – श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, वैशाली नगर, इंदौर
पुण्यार्जक – देवेंद्र मधु जैन छाबड़ा परिवार
विधानाचार्या – श्रीमती किरण जी बड़जात्या
प्रवचनकार – शास्त्री सौरभ जी बड़जात्या
विशेष – 9 दिवसीय विधान, महायज्ञ, एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound