
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । श्रीफल गौरव दिवस के अंतर्गत 108 अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के पावन दीक्षा दिवस एवं जगद्गुरु कर्मयोगी स्वातिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामी जी के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर वैभव नगर जैन मंदिर, संत सदन इंदौर में स्फटिक के भगवान श्री पार्श्वनाथ प्रतिमा का लघु जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 9, 10 एवं 11 मई को तीन दिवसीय यह भव्य महोत्सव अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्य सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। प्रतिष्ठा की समस्त विधि विधान की क्रियाएं नगर गोरव बाल ब्र. सुनील भैया जी (अनंतपुरा) इंदौर द्वारा संपन्न कराई जाएंगी। आयोजन समिति के प्रमुख श्रीपाल जैन ने बताया कि यह आयोजन *श्री 1008 पद्मप्रभु दिगम्बर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, वैभव नगर, एवं आरोहण परिवार, श्रीफल गौरव दिवस महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीपाल जैन एवं महामंत्री दीपक जैन मादावत ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।