रतलाम । शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल द्वारा कोरोना की गंभीरता और रेमडीसीविर इंजेक्शन की शहर मे किल्लत को देखते हुए पिछले 10 दिनों में रतलाम शहर में 900 इंजेक्शन उपलब्ध करवाए गए। महावीर इंटरनेशनल द्वारा इंजेक्शन मरीजों को निशुल्क प्रदान किया गया। वही प्रशासन ने चिन्हित स्टोर्स पर उपलब्ध करवाया।
इंजेक्शन की कमी एवं अभी मरीजों की बढ़ती हुई संख्या के कारण मरीज के परिजनों को इंजेक्शन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा था इसे देखते हुए महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने शहर के सेवाभावी विधायक श्री चेतन्य कश्यप से चर्चा कर आग्रह किया कि क्यों नहीं यह इंजेक्शन सीधे भर्ती मरीजों को ही मेडिकल कॉलेज एवं कोविड अस्पताल में प्रशासन के निगरानी में डॉक्टर्स के निर्देशानुसार प्रदान किया जाए और यदि प्रशासन अनुमति देगा तो महावीर इंटरनेशनल इंजेक्शन की निशुल्क सेवा भी जारी रखेगा। विधायक श्री कश्यप ने जिला कलेक्टर श्री गोपाल चंद्र जी डॉड से चर्चा कर बताया की अब यह व्यवस्था लागू कर दी गई है और अब भर्ती मरीजों को यह इंजेक्शन सीधे मेडिकल कॉलेज या कोविड अस्पताल मे ही प्रशासन की निगरानी प्रदान कर दिया जाएगा। जिससे मरीज के परिजनों को इस इंजेक्शन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। श्री कश्यप के अथक प्रयासों से रतलाम शहर को इंदौर मेडिकल कॉलेज से भी 280 इंजेक्शन प्राप्त हुए है। जो मरीजों को गंभीरता के आधार पर नि:शुल्क प्रदान किए जावेंगे । संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ,संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ,सुरेंद्र जैन, राजेंद्र पितलिया, संजय जैन आदि ने शहर विधायक श्री काश्यप एवं जिला कलेक्टर श्री गोपालचंद्र जी डाड का महावीर इंटरनेशनल के इस आग्रह को स्वीकार कर मरीजों को सीधे इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए एवं महावीर इंटरनेशनल की निशुल्क सेवा में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।