रतलाम । अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनसिंह राठौर (पीपी साहब) के बड़े भ्राता एवं स्वर्गीय श्री मांगीलालजी राठौर के अनुज, बाबूलाल ( राठौर बैंक वाले) स्वर्गीय श्री रमेशजी( इंजीनियर ) व राधेश्याम राठौर के बड़े भाई, सत्येंद्रकुमार, हरिओम एवं दिनेश के पिताजी, लक्ष्मीनारायण , सुरेश एवं अशोक के काका तथा जितेंद्र, भूपेंद्र, मनीष, विक्की, दीपक , अभिजीतसिंह (विशेष अपर लोक अभियोजक) और संजय के ताऊजी श्री भागीरथजी राठौर (आयु 84 वर्ष) का शाजापुर में दिनांक 10 अप्रैल 2021 को आकस्मिक देहावसान हो गया है आप भरापूरा खूजनेरिया परिवार छोड़ कर गए हैं ।अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सहप्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार जावरा एवं रविंद्र राठौर पत्रकार इंदौर ने बताया कि अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के संरक्षक जगदीश राठौर पहलवान रतलाम ,महामंत्री देवीलाल राठौर शिवपुरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश राठोर इंदौर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चूलेश्वर राठौर छत्तीसगढ़ ,सर्वोच्च समिति के महेश राठौर नईदिल्ली के अलावा राष्ट्रीय महासभा के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यगणों की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई हैं की है ईश्वर मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राठौर एवं उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की अपारशक्ति प्रदान करें ।