- खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भो सुरक्षित रखें
- वित्त एवं जिला कोविड प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा की रतलाम के नागरिकों से विनम्र अपील
रतलाम । वित्त एवं जिला कोविड प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने रतलाम जिले के नागरिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी अपने नागरिक धर्म का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य शासन और रतलाम जिला प्रशासन अपने स्तर पर संक्रमण को रोकने और प्रभावितों के उपचार की सभी व्यवस्थाएँ करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
वित्त मंत्री ने श्री देवड़ा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से डरने की नहीं बल्कि संभलने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति मास्क लगाए बिना बाहर नही जाए। स्वास्थ्य विभाग की सलाह और कोविड-19 के लिये जारी गाइडलाइन का पालन करें। हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें। सेनिटाइजर का नियमित उपयोग करें। आपस में दो गज की दूरी बनाए रखें ताकि संक्रमण न फैले। मंत्री श्री देवड़ा ने स्थानीय मीडिया से भी कोरोना संक्रमण को रोकने में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
श्री देवड़ा ने कहा कि जरूरी दवाओं और ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। किसी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करें। टीकाकरण के लिए विशेष अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को टीका लगेगा। ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से मास्क लगाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है, जिससे वे खुद को बचाएँ, परिवार को बचाएँ और प्रदेश को सुरक्षित बनाएँ।