रतलाम डाकघर में विशेष आधार महाअभियान का आयोजन 9 मई को

रतलाम । भारतीय डाक विभाग रतलाम संभाग द्वारा आम जनता को आधार संबंधी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 9 मई को विशेष आधार महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिए नागरिक अपने आधार कार्ड में नया नामांकन और अपडेशन आसानी से करवा सकेेंगे। यह सुविधा मुख्य डाकघर आलोट, जावरा, कालूखेड़ा, नामली, सैलाना, शिवपुर, रतलाम के कलेक्टोरेट, प्रधान डाकघर पर उपलब्ध रहेगी। इस अभियान के दौरान सभी सामान्य आधार केन्द्रों का संचालन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। भारतीय डाक विभाग रतलाम डाक संभाग के अधीक्षक द्वारा सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।

Play sound