हाटपिपलिया पुलिस ने फरार जिला बदर बदमाश को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

बड़ावदा(शिरीष सकलेचा)। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं जिला बदर आरोपियों की प्रभावी धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी हाटपिपलिया थाना बड़ावदा पुलिस द्वारा जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
चौकी हाटपिपलिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी दिनेश पिता लक्ष्मण उर्फ लच्छीराम बोड़ाना अपने क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम मुण्डला परवल एवं लसूडिया जंगली के बीच घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में पाया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बड़ावदा पर अपराध क्रमांक 162/2026 धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
रतलाम पुलिस द्वारा जिला बदर, स्थाई वारंटी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।गिरफ्तार आरोपी दिनेश पिता लक्ष्मण उर्फ लच्छीराम बोड़ाना, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम नयापुरा इस्लामनगर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, जिला रतलाम का है।

सराहनीय भूमिका इनकी
उक्त कार्रवाई में वैभव प्रिय (भा.पु.से.) थाना प्रभारी बड़ावदा, उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, प्रधान आरक्षक शहजाद खान, प्रधान आरक्षक दिनेशसिंह भदौरिया, आरक्षक रोहताश जाट, आरक्षक बालूसिंह, सैनिक नरेन्द्रसिंह एवं सैनिक संग्रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound