जिले में युवा संगम के तहत रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन, 73 प्रतिभागी चयनित

रतलाम । तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल , सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 6 मई को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार मेला, स्वरोजगार मेला, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का अयोजन किया गया। जिसमे भाग लेने वाली कंपनी माँ चामुंडा इंटरप्राइजेस (सुजलॉन), बदनावर, जिला धार द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 73 प्रतिभागी प्राथमिक रूप से चयनित हुए। चयनित प्रतिभागियों को संस्था के प्राचार्य महोदय श्री यू. पी. अहिरवार द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित लोन से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं में रूपये 1000000/- के स्वीकृति पत्र भी हितग्राहियों को वितिरत किये गये तथा जिले में संचालित लोन से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मेले में सम्मिलित होने के लिये कुल 160 आवेदकों द्वारा अपना पंजीयन किया गया। संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच. के. बाथम द्वारा उपस्थित युवक युवतियों को आत्म निर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया, साथ ही अधिक मेहनत कर उच्च पद की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। आभार संस्था के टीपीओ श्री प्रफुल्ल सोनारकर द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound