महिला परिषद अंजना संभाग के शपथ समारोह में एक निराश्रित युवती को सिलाई मशीन भेंट की

इंदौर (मुक्ता राजेश जैन दद्दू) । विजयनगर दिगंबर जैन महिला परिषद अंजना संभाग विजयश्री शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सविता जैन ने शपथ ग्रहण के पश्चात समारोह में परिषद की ओर से आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवार की युवती को जीविका पार्जन हेतु एक सिलाई मशीन भेंट की।
संत सदन में संपन्न समारोह में परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जैन ने श्रीमती सविता जैन को विजयश्री शाखा की अध्यक्ष एवं श्रीमती विभा जैन को सचिव एवं श्रीमती रजनी पवैया को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभा जैन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सरला सामरिया, मीना जी गोदरे संभाग अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता राजेश जैन, संंस्थापक अध्यक्ष संतोष लुहाडिया, कल्पना बंडी एवं माधुरी जैन समारोह गौरव के रूप में उपस्थित थीं। सभी अतिथियों का शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला से सम्मान किया गया। एमवाय अस्पताल में दवाइयां एवं नवजात शिशु के बस्त्र प्रदान किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound