


रतलाम । भारत सरकार, गृह मंत्रालय के जनगणना कार्य निदेशालय के आदेश के परिपालन में भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक जिले में किया जा रहा है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से संपादित किए जाने हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जिले में निरीक्षण किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा आज नामली क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रगणकों, सुपरवाइजर एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं नागरिकों को जनगणना के लिए प्रगणको को सही-सही जानकारी देने के लिए जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे ।