

बड़ावदा (शिरीष सकलेचा)। भारतीय जनता पार्टी बड़ावदा मंडल की कामकाजी बैठक गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार केरवासा स्थित राम देव जी मंदिर के सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुई । बैठक में जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी महेश सोनी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को विस्तृत रूप से बताया । संचालन सरपंच अनिल हाडा ने आभार मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने माना ।बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शर्मा, महेश धाकड़, शांतिलाल जायसवाल , योगेंद्र सिंह, लोकपाल सिंह राठौड़ , राजाराम गुर्जर, उमराव सिंह गुर्जर, अरुण कुमावत ,अमन हिंगड सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।