
रतलाम। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर की कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्था महक द्वारा पूरे रतलाम शहर मेँ प्यासे पंछीयों के पीने के पानी की सहज उपलब्धता करने के उद्देश्य से सकोरा वितरण अभियान का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य मेँ स्थानीय काटजू नगर शिव मंदिर से दिनांक 8 मई शुक्रवार प्रातः 10 बजे से इस पुण्य अभियान की शुरुआत की जा रही हैं। मोड़ी राम सोलंकी (अध्यक्ष – महक संस्था ), नरेन्द्रसिंह डोडिया (कार्यक्रम संयोजक) ने काटजू नगर सहित शहर के समस्त रहवासियों से आग्रह हैं की अधिकाधिक की संख्या मेँ पधारकर इस अभियान को सफल बनायें ।