रतलाम 07 मई 2026 । भारतीय जनता पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर 08 मई को दोपहर 12:00 बजे स्टेशन रोड़ स्थित होटल उजाला पैलेस मे जिलास्तरीय कामकाजी बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे संभाग प्रभारी सुरेश आर्य मार्गदर्शन देगे। बैठक मे जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष शामिल होगे।