आमलिया भेरू की चाल में 14 लाख की लागत से बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 7 मई । वार्ड क्रमांक 14 स्थित आमलिया भेरू की चाल में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा व्यास, गौरव जाट, पूर्व पार्षद एवं शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष रजनीकान्त व्यास व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि आमलिया भेरू की चाल में 14 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा। कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होने के साथ क्षेत्र स्वच्छ एवं विकसित दिखाई देगा।
उन्होने कहा कि नगर व नागरिकों के हित में निगम परिषद अपना कार्य तो कर ही रही है नागरिको का भी कर्तव्य है कि वे अपने शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु अपने घर, दुकान व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डालें।
भूमि पूजन के अवसर पर गोपाल लॉरी, कैलाष वाघरी, काले खां, गोपाल आमलिया भेरू सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound