

रतलाम 07 मई । युवाओं के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आरोह 2026 के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 5 मई से 5 जून तक आलोट के विभिन्न केंद्रों पर संचालित होगा।
शिविर का आयोजन मुख्य रूप से सांदीपनि विद्यालय आलोट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराड़िया एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय लूनी में किया जा रहा है। यहाँ एथलेटिक्स, थ्रो बॉल और खो-खो जैसे खेलों का विशेष प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। शिविर में ब्लॉक समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल के साथ अतुल वर्मा, बद्रीलाल बसेर, गोकुलसिंह चौहान और माधव शर्मा जैसे प्रशिक्षक खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं।
जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूचि शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग के मार्गदर्शन में आयोजित इस एक माह के शिविर का उद्देश्य युवाओं का बहुमुखी विकास करना है। शिविर में खेल के साथ-साथ फिट इंडिया मूवमेंटरूफिटनेस, योग और प्राणायाम के जरिए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता (लीडरशीप) और संचार कौशल को बढ़ाना। सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति पर जागरूकता और कला-मनोरंजन के माध्यम से युवाओं का रचनात्मक विकास किया जा रहा है।
इच्छुक प्रतिभागी खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dsywmp.gov.in या क्यू आर कोड को स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे, जो उनके भविष्य के खेल करियर के लिए महत्वपूर्ण होंगे।